नर्मदा एवं सोनांचल की पावन धरा पेंड्रा में दिव्य श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होने जा रहा है। यह कथा ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित, पद्मविभूषण, जगद्गुरु रामभद्राचार्य स्वामी श्रीश्री 1008 रामभद्राचार्य जी महाराज के श्रीमुख से संपन्न होगी। आयोजन पेंड्रा नगर के हाई स्कूल मैदान में 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से आयोजित किया जाएगा।