रामपुर: बिलासपुर थाना क्षेत्र में न्यू एज स्कूल के निकट मोटरसाइकिल ने साइकिल को मारी टक्कर, एक व्यक्ति घायल
Rampur, Rampur | Oct 29, 2024 थाना बिलासपुर क्षेत्र के ग्राम बहापुर निवासी इंद्रपाल साइकिल पर काम करके घर लौट रहे थे। सोमवार को शाम 7 बजे के आसपास थाना बिलासपुर क्षेत्र में न्यू एज स्कूल के निकट मोटरसाइकिल ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार इंद्रपाल घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।