मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत द्वारका–सोमनाथ तीर्थ यात्रा के लिए आज 21 जनवरी को रात्रि 11 बजकर 45 मिनट पर स्पेशल ट्रेन उमरिया रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। इस विशेष ट्रेन से जिले के कुल 179 तीर्थ यात्री तीर्थ यात्रा के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। स्पेशल ट्रेन को योजना से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में विधिवत रूप से रवाना किया गया।