फुल्लीडूमर: खेसर हाई स्कूल का छात्र शुभम बिहार टॉपर सूची में शामिल, छठा स्थान किया हासिल
प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय, खेसर के मेधावी छात्र शुभम कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे बिहार में छठा तथा बांका जिला में दूसरा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शुभम ने कुल 485 अंक प्राप्त कर 97 प्रतिशत अंक के साथ यह उपलब्धि हासिल की है। वह खेसर पंचायत के मधुवन गांव का निवासी है। शुभम की प्रारंभिक शिक्षा आवासीय मार्शल