शनिवार दोपहर 1 बजे वार्ड नंबर 37 के गली नंबर 5 पुरनपुरा में रहने वाले रहवासी यहां की समस्याओं को लेकर परेशान होते हुए उन्हें दूर करने की मांग करते देखे गए। रहवासियों ने बताया कि इस मार्ग से लोगों का रोजाना आना जाना होता है। उसकी नालियां व्यवस्थित नहीं है। जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त न होने से सड़कों पर जल भराव हो रहा है क्षेत्र के पार्षद से भी की शिकायत।