सवायजपुर: कथा व्यास दिनेश बघेल महाराज ने विसौली मड़ैया में सुनाई श्रीकृष्ण जन्म लीला की कथा, पंडाल श्रद्धा से सराबोर हुआ
भरखनी क्षेत्र के विसौली मडैया गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ किया जा रहा है, कथा में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन प्रस्तुत की जा रही भव्य झांकियां और सुंदर नृत्य श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर रहे हैं।