अंजड़: अंजड़ में खेल मैदान की ज़रूरत, सीएम राइज स्कूल और शासकीय महाविद्यालय में खेल मैदान के उन्नयन की खेल प्रेमियों ने की मांग
Anjad, Barwani | Sep 17, 2025 अंजड़ में खेल मैदानों को लंबे अरसे से उन्नयन करने की दरकार है, अंजड नगर में एक सुव्यवस्थित खेल मैदान की दरकार है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अंजड नगर को फुटबॉल और हांकी खेल का गढ़ माना जाता है ओर यहां से अनेकों खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल और हांकी में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं अंजड नगर में जहां पर वर्तमान समय में केवल महाविद्यालय के खेल मैदान है।