गोरखपुर: शाहपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले वारिश खान ने सूदखोरों पर पैसा देने के बाद भी प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
शाहपुर थाना क्षेत्र के राप्ती नगर फेज 3 के रहने वाले वारिश खान ने गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेसक्लब में दोपहर 2:00 बजे प्रेस वार्ता कर बताया कि हमने शलभ कुमार दुबे से सूद पर जितना पैसा लिया था,उससे ज्यादा ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के माध्यम से वापस कर दिया हु,फिर भी यह लोग हमें प्रताड़ित कर रहे हैं।स्थानीय थाने पर शिकायत के बावजूद इन पर कोई कार्यवाही नही हो रही हैं।