गोरखपुर: सम्राट अशोक क्लब के नेतृत्व में मनाया गया 14वां राष्ट्रीय प्रतीक सम्मान समारोह, भव्य शोभा यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरी
सम्राट अशोक क्लब शाखा गोरखपुर के तत्वाधान में गोरखपुर शहर में राष्ट्रीय प्रतीको अमर शहीद और संविधान निर्माता, परमवीर चक्र विजेताओं की शोभायात्रा राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं सौहार्द् हेतु निकाल गई झांकी पंत पार्क गोरखपुर विश्वविद्यालय से निकलकर पूरे गोलघर मे घुमाई गई और शास्त्री चौक पर आज दिन गुरुवार शाम 4:00 बजे कार्यक्रम का समापन हुआ ।