मांझी प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचलाधिकारी कार्यालय में शनिवार को जमीन संबंधित विवादों के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक मामलों की सुनवाई की गई। प्रखंड के विभिन्न पंचायत से आए महिला एवं पुरुष अपनी-अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे । कुछ लोगों के मामलों की सुनवाई की जा रही थी । जबकि कई लोग अपने बाहरी आने का इंतजार कर रहे थे।