मुरैना नगर: कैलारस थाना क्षेत्र में पत्नी और सालों ने मिलकर व्यक्ति को पीटा, अपमान से आहत पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मुरैना के कैलारस थाना क्षेत्र में आत्महत्या मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। ASP सुरेंद्र पाल सिंह डाबर के अनुसार, मृतक विनोद जाटव का पत्नी से विवाद हुआ था।पत्नी ने भाइयों को बुलाकर उसकी पिटाई कराई। घटना से आहत होकर विनोद ने अगले दिन शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने पत्नी सहित तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर दो को हिरासत में लिया है,जांच जारी।