बरेली: त्रिवटी नाथ मंदिर पर नहीं होगी कुर्की की कार्रवाई, नगर आयुक्त ने किया स्पष्ट, आसपास की करदाता दुकानों पर होगी कार्रवाई
बरेली नगर निगम ने बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। चार जोन के करीब 400 बकायेदारों पर 33.55 करोड़ रुपये बकाया हैं। नोटिस के बावजूद भुगतान न होने पर अब संपत्तियों की कुर्की की तैयारी है। कुर्की सूची में त्रिवटीनाथ मंदिर का नाम आने पर भ्रम हुआ, लेकिन नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि मंदिर पर कोई कार्रवाई नहीं होगी, किरायेदार ही करों के लिए जिम्मेदार है