चांदपुर: शिवाला कला के गांव फिना में शादी से पहले चोरों ने घर को बनाया निशाना, लाखों के जेवरात चोरी
बिजनौर में शनिवार रविवार की रात्रि में करीब 1:00 बजे शिवाला कला के गांव फिना में खाद समिति के चपरासी अरविन्द कुमार के घर को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवराज चोरी कर लिए है। और फरार हो गए जानकारी के अनुसार अरविंद कुमार के बेटे की 22 फरवरी को बरात जानी थी। पूरा परिवार शादी की खुशियों में मशगूल था। चोरी होने से पीड़ित पिता के अरमानों पर पानी फिर गया