लोहरदगा: जिला परिषद सदस्य संदीप गुप्ता ने कांग्रेस से भीतरघातियों को बाहर करने की मांग की, चुनाव में साजिश का आरोप लगाया
लोहरदगा जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस पार्टी की पंचायती राज कमेटी के जिला अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने मंगलवार शाम 5 बजे प्रेस बयान जारी कर कांग्रेस पार्टी के भीतर सक्रिय विरोधी तत्वों के खिलाफ मोर्चा खोलने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कुछ कथित नेताओं ने पार्टी को अंदर से कमजोर करने का षड्यंत्र रचा, जिससे कांग्रेस को कई बार शर्मिंदगी झेलनी पड़ी।