वाराणसी में पूजा-पाठ के दौरान पुजारी ने अपना गला रेता, मौत के बाद परिजन शव लेकर अस्पताल से भाग गए
Sadar, Varanasi | Dec 10, 2024 गायघाट स्थित एक मकान में पुजारी ने पूजापाठ के दौरान अपना गला रेत लिया। वह पूजा के दौरान जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इसके बाद अपनी गर्दन पर चाकू फिरा दिया। इससे गर्दन कट गई। परिजन आननफानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।