कुर्था: कुर्था प्रखंड में ध्वस्तीकरण के दौरान जर्जर पुल टूटा, चार घायल
Kurtha, Arwal | Feb 1, 2026 कुर्था प्रखंड के राजेपुर गांव में रविवार दोपहर जर्जर पुल ध्वस्त करने के दौरान जेसीबी से हिस्सा धंस गया। बिना बेरिकेडिंग या चेतावनी के चार लोग—विजेंद्र पंडित (40), रामप्रीत यादव (45), मनीष (12), सूरज (10)—मलबे में घायल। दो वयस्क गंभीर, सदर अस्पताल रेफर। ग्रामीणों ने ठेकेदार व प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। बीडीओ निशा कुमारी समेत अधिकारी जांच पर।