गोला: डवरपार चौराहे के पास बाइक ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में एक युवक घायल, गोला थाने में दर्ज हुआ केस
Gola, Gorakhpur | Sep 14, 2025 गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र में बाइक ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक घायल हो गया। घटना 12 सितंबर की शाम की है। बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के कोकटा गांव निवासी श्रवण यादव अपने मित्र शेषनाथ यादव के साथ कौडीराम से घर लौट रहे थे। डवरपार चौराहे के पास बाइक ओवरटेक करने को लेकर स्थानीय निवासी सत्यम यादव से उनका विवाद हो गया।