बाढ़: बाढ़ के उमानाथ में जीवित्पुत्रिका व्रत (जितिया) पर गंगा स्नान और पूजा के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़
Barh, Patna | Sep 14, 2025 जीवितपुत्रिका व्रत अर्थात् जितिया पर्व को लेकर बाढ़ के उमानाथ घाट पर सैंकड़ों की संख्या में महिलाओं ने रविवार शाम 6 बजे गंगा में स्नान किया। तत्पश्चात् जीवित पुत्रिका कथा व्रत कथा श्रवण किया।महिलाओं ने कहा कि यह व्रत संतान की लंबी आयु के लिए किया जाता है। इस व्रत में महिलाएं निर्जला उपवास रखती है तथा दूसरे दिन नवमी तिथि को पारण किया जाता है।