झांसी: होली पर्व पर झांसी मंडल द्वारा की गई विशेष तैयारियां, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने दी जानकारी
Jhansi, Jhansi | Mar 25, 2024 झांसी मंडल रेल प्रबंधक दीपक सिन्हा के मार्गनिर्देशन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में होली पर्व के अवसर पर झांसी मण्डल की टीम द्वारा यात्रियों की भीड़ को देखते हुए विशेष तैयारियां की गई है।इसके अन्तर्गत सभी प्रमुख स्टेशनों के स्टेशन निदेशक, स्टेशन प्रबन्धक/अधीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक तथा मुख्य टिकट निरीक्षकों को जिम्मेदारी दी है।