शिवपुरी जिले के बदरवास जनपद के ग्राम पहाड़ा गांव से गुरूवार को विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए ग्रामीणों ने आस्था का बडा केंद्र मां कंकाली धाम मंदिर पहुंचे और 551 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई। इस चुनरी यात्रा में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए। इस चुनरी यात्रा में करीब 1000 महिला, पुरुष, बच्चें शामिल हुए।