बरियारपुर: चार दिवसीय छठ महापर्व 'नहाय खाय' के साथ शुरू
बिहार का सबसे बड़ा त्यौहार लोक आस्था छठ महापर्व की शुरुआत नहाए खाए के साथ प्रारंभ हुआ। वही छठ वर्ती कल्याणी कुमारी द्वारा शनिवार को 2:00 बताया गया कि यह पर्व सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। यह चार दिनों तक चलता है। इस पर्व में लोग श्रद्धापूर्वक नहाए खाए के साथ शुरुआत करते हैं। प्रथम दिन कद्दू भात का प्रसाद छठवर्ती द्वारा बनाकर इस महापर्व की शुरुआत की जाती है।