अकबरपुर: बन्नाजाखा नहर में अज्ञात महिला का शव उतराता मिला, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अकबरपुर थाना क्षेत्र के बन्नाजाखा नहर में एक अज्ञात महिला का शव उतराता मिला।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।वहीं थाना पुलिस ने बताया कि फिलहाल शव की शिनाख्त नही हो सकी है, शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।