गाज़ीपुर: SP कार्यालय में महिला कांस्टेबल ने सुभासपा कार्यकर्ता को बैड टच पर थप्पड़ मारा, SBSP व CO सिटी ने कहा- गलतफहमी में हुई घटना
गाज़ीपुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच एक अप्रत्याशित घटना ने माहौल गरमा दिया। दरअसल, बुधवार की दोपहर 1 बजे एसपी कार्यालय में एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ ज्ञापन देने पहुंचे सुभासपा कार्यकर्ताओं के बीच एक कार्यकर्ता पर महिला कांस्टेबल से बैड टच करने का आरोप लगा।