आगरा: आगरा के दयालबाग रोड पर तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, आरोपी चालक फरार
Agra, Agra | Oct 20, 2025 आगरा में एक बार फिर तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पर कहर बरपाया है। थाना न्यूआगरा क्षेत्र के दयालबाग रोड पर देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित संदीप चौहान अपने मित्र रंजीत कुशवाहा के घर से दिनांक 14 अक्टूबर 2025 की रात लगभग 11:45 बजे अपनी बाइक UP80HBB8207 से घर लौट रहे थे।