जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के वार्ड क्रमांक 15 में मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शुक्रवार की शाम 7 बजे लगभग बताया है कि फरयादी ललन यादव पुत्र लल्लू यादव उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 15 जयसिंहनगर ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि आपसी रंजिश में उसके साथ विजय तिवारी और रामनयन तिवारी ने मारपीट किया है।