पिनाहट क्षेत्र में सड़क हादसे में पूर्व प्रधान के भाई सत्यभान सिंह (44) की दर्दनाक मौत हो गई। वह थाना बसई अरेला क्षेत्र के नगला भरी गांव के निवासी थे। परिजनों के अनुसार सत्यभान सिंह रोज की तरह ही भट्टे पर स्थित अपनी परचून की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी बाह-आगरा मार्ग पर नगला भरी के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।