सीकरी: सांसद संजना जाटव ने सीकरी के गुलपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण, चिकित्सा कर्मी मिले अनुपस्थित
भरतपुर सांसद संजना जाटव ने बताया गुरुवार 3 बजे निरीक्षण के दौरान जब उपस्थिति चिकित्साकर्मियों की स्थिति को लेकर जाना तो पता चला कि मौके पर एक डॉक्टर ही था बाकी कर्मचारी अपने हस्ताक्षर कर चले गए। सांसद ने बताया कि चिकित्साकर्मियों की लापरवाही से आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल रही है।