चिड़ावा कस्बे में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। पिलानी रोड पर एसएस कॉलेज के पास एक चलती अर्टिगा कार में अचानक आग लग गई। ड्राइवर की सूझबूझ और चिड़ावा फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से हादसे को समय रहते टाल दिया गया। जानकारी के अनुसार, चिड़ावा के वार्ड 16 निवासी जमील पुत्र अब्दुल हकीम अपने रिश्तेदारी में पिलानी गया हुआ था।