पश्चिमी यमुना नहर किनारे स्थित नागेश्वर धाम पक्का घाट मंदिर में हुई लूट की वारदात के मामले में जिला पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने शनिवार शाम करीब चार बजे घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ डीएसपी आशीष चौधरी और थाना प्रभारी राजपाल भी मौजूद रहे। शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान एसपी कमलदीप गोयल ने घायल पुजारी सहित अन्य संबंधित लोगों से घटना की पूरी जानकारी ली और घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने मंदिर परिसर, आसपास के रास्तों और सुरक्षा व्यवस्था का भी अवलोकन किया।