बाढ़: बाढ़ विधानसभा सीट से जीतने के बाद डॉ. सियाराम सिंह ने कहा- जनता के भरोसे पर खरे उतरेंगे
Barh, Patna | Nov 14, 2025 बाढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी डॉक्टर सियाराम सिंह चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया को लगभग 25 हजार वोटों से पराजित किया। चुनाव में जीत के बाद डॉक्टर सियाराम सिंह ने शुक्रवार को लगभग 5 बजे कहा कि यह जीत बाढ़ विधानसभा के कार्यकर्ताओं एवं जनता की जीत है।