अमरोहा: जिला अस्पताल में नहीं मिल रहे डॉक्टर, परेशान मरीजों ने किया हंगामा
Amroha, Amroha | Apr 1, 2024 जिला अस्पताल में डॉक्टर न मिलने से लोग काफी परेशान हैं। मरीजों का कहना है कि वह काफी दूर-दूर से आए हैं और उन्होंने आंखों का ऑपरेशन करवाया है। लेकिन डॉक्टर के न मिलने से मरीजों को काफी दिक्कत और परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने वहां हंगामा भी किया, जिसके बाद इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई।