अमरोहा: नौनिहालों की ज़िंदगी के साथ खिलवाड़, अतरासी रोड पर ई-रिक्शा की सीट पर रस्सी से बांधकर स्कूल ले जाने का वीडियो हुआ वायरल
Amroha, Amroha | Apr 1, 2024 5 वर्षीय चार छात्र छात्राओ को ई रिक्शा चालक पीछे सीट पर बैठकर रस्सी से बांधकर स्कूल लेकर जा रहा था। इसी दौरान एक युवक ने ई-रिक्शा रोक लिया और बच्चों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। वीडियो वायरल होने के बाद परिवहन विभाग ने संज्ञान लिया और ई-रिक्शा चालक का पता लगाकर उसे पर ₹8200 का चालान कर दिया ।