शुक्रवार को मेरा युवा भारत, अररिया (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के बैनर तले ग्रामीण विकास संगठन युवा क्लब के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा का उद्देश्य युवाओं एवं प्रथम बार मतदान करने वाले नागरिकों को लोकतंत्र और मतदान के प्रति जागरूक करना था।