सारवां: बैजनाथपुर में बजरंगबली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकली कलश शोभायात्रा, पूर्व कृषि मंत्री भी शामिल हुए
Sarwan, Deoghar | Mar 25, 2026 सारवां प्रखंड क्षेत्र के कुशमाहा पंचायत अंतर्गत बैजनाथपुर गांव में बजरंगबली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ढोल बाजे के साथ कलश शोभायात्रा आचार्य महेश पांडे के नेतृत्व में निकाली गई। यह शोभायात्रा बिशनपुर दुर्गा मंदिर नदी घाट पहुंची जहां वैदिक मंत्रोंचार से जल संकल्पित कर कलश में भरा गया पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने पहुंच कर आयोजकों का मनोबल बढ़ाया।