हरिद्वार: श्यामपुर में ऑपरेशन कालनेमी के तहत 3 फर्जी साधू पकड़े गए
श्यामपुर पुलिस ने शुक्रवार को ऑपरेशन कालनेमी के तहत 3 फर्जी साधू गिरफ्तार किए हैं। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में चंडी देवी मंदिर पैदल मार्ग पर ये जनता को धर्म की आड़ में डरा धमकाकर कर पैसे वसूलते थे। रामेश्वर पुरी, लक्ष्मी चंद और केशव चौधरी को गिरफ्तार किया गया है।