डेहरी: आरपीएफ ने रेस्क्यू के दौरान प्लेटफार्म संख्या 2 से चार नाबालिक बच्चियों को किया बरामद, एक बाल तस्कर को भी किया गिरफतार
Dehri, Rohtas | May 14, 2024 आरपीएफ ने अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो से चार नाबालिग बच्चीयों को रेस्क्यू किया है । आरपीएफ इंस्पेक्टर रामविलास राम ने बताया कि गश्ती के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में चार नाबालिक बच्चियों के साथ बैठा हुआ देखागया । मामला संदेहास्पद पाकर उक्त व्यक्ति से पूछताछ की गई तो मामला बाल तस्करी का पाया गया ।4 बच्चियों को रेस्क्यू किया गया।