लाडपुरा: कोटा में युवती ने महिला पुलिसकर्मियों पर बदतमीजी का आरोप लगाया, हॉस्पिटल में मोबाइल चोरी मामले में लाई गई थी पुलिस
Ladpura, Kota | Aug 18, 2025 शहर के नयापुरा थाने की दो महिला कॉन्स्टेबल पर एक युवती ने थाने में बदतमीजी करने के आरोप लगाए हैं। युवती को थाने में मोबाइल चोरी के मामले में लाया गया था। थाने में चेकिंग के दौरान उसके साथ बदतमीजी की गई। जिसकी शिकायत युवती ने शहर पुलिस अधीक्षक को दी है।