नेशनल हाईवे-27 पर हुई सड़क दुर्घटना, चार लोग जख्मी, रेफर नेशनल हाईवे-27 पर हुई सड़क दुर्घटना में चार लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर किया गया है। बताया गया कि एक महिला ससुराल जा रही थी, तभी तेज रफ्तार पिकअप ने चार चक्के की गाड़ी में ठोकर मार दी।