भगवानपुरा: अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर भगवानपुरा क्षेत्र में श्रीरामउत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है
अयोध्या में भगवान श्रीराम जी के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर भगवानपुरा क्षेत्र में श्रीराम उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है जगह जगह प्रभातफेरी एवम संध्याफेरी निकाली जा रही है। इस समय समूचा क्षेत्र श्री राम की भक्ति में डूबा नजर आ रहा है। वही राम जी का उत्सव मनाने में ग्रामीण भी पीछे नहीं है । भगवानपुरा धुलकोट सहित आसपास के सैकड़ों ग्रामों को ग्रामीणों द्वारा भगवा पताकाओं से सजाया गया।