सिमरी: दुनिया का आठवां अजूबा : डुमरी में नीम के पेड़ से निकल रहा दूध जैसा तरल प्रदार्थ, प्रसाद के रूप में सेवन कर रहे ग्रामीण
Simri, Buxar | Jan 29, 2026 सिमरी प्रखंड के डुमरी गांव में इन दिनों एक बेहद रोचक और कौतूहल से भरी घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। गांव के एक मंदिर परिसर में स्थित नीम के पेड़ से लगातार दूध जैसा सफेद तरल पदार्थ गिर रहा है, जिसे देखने के लिए आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।