डुमरांव: 50 लाख के कॉस्मेटिक माल से लदे ट्रक लूट का पर्दाफाश, तीन लुटेरे गिरफ्तार: कृष्णाब्रह्म में प्रेस वार्ता
Dumraon, Buxar | Feb 23, 2026 कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में हुए करीब 50 लाख रुपये मूल्य के कॉस्मेटिक सामान से भरे ट्रक लूटकांड का डुमरांव पुलिस ने महज दो दिनों में खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लूट में शामिल स्कॉर्पियो सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए लूटा गया ट्रक और उसमें लदा पूरा माल सकुशल बरामद कर लिया है।