बदायूं: कस्बा उझानी के अयोध्यागंज के समर्थ देव ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण की, कामर्शियल टैक्स ऑफिसर के पद पर हुए चयनित
Budaun, Budaun | Mar 30, 2026 बदायूं के कस्बा उझानी के मौहल्ला अयोध्यागंज गली नम्बर दो के रहने वाले मनोज कुमार शर्मा के बेटे समर्थ देव पीसीएस परीक्षा पास कर कामर्शियल टैक्स आफीसर पद के लिए चयनित हुए है। वर्ष 2024 पीसीएस परीक्षा का रविवार को घोषित हुए जिसमें समर्थ देव ने परीक्षा पास की। जब समर्थ ने अपने परिजनों को अपने चयन की सूचना दी तो परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।