लोनी: अगरोला, रामपार्क और नंदा कॉलोनी में हुए एक करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने उद्घाटन किया
विधायक ने बताया कि अगरोला, रामपार्क और नंदा कॉलोनी को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया है। लोनी में करोडों के विकास कार्य पीडब्लूडी, डूडा, विधायक निधि व अन्य विभाग के द्वारा लोनी में चल रहे है जिससे लोनी के विकास को गति मिलेगी।