औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत लभरी परसावां गांव के समीप एनएच -139 पर जनता इंटर कॉलेज के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सोमवार देर शाम की है।घायल युवक की पहचान सिमरा थाना क्षेत्र के रूद्र बीघा गांव निवासी स्वर्गीय अरविंद सिंह के पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई है।