बुधवार की दोपहर 2:00 की लगभग कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्याम धनी राही ने शक्ति केंद्र मधुबनी के बूथ संख्या 143,144 व 145 का अवलोकन किया है,इस दौरान विधायक श्याम धनी राही ने यहां की मतदाता पंजीयन की जानकारी ली तथा पार्टी के बूथ अध्यक्ष व बीएलओ को छूटे हुए मतदाताओं का नाम जल्द से जल्द फॉर्म 6 के माध्यम से मतदाता सूची में जोड़ने को कहा।