जैतहरी: वार्ड 14 में सफाई अभियान: नालियों की सफाई, कचरा उठाव और कीटनाशक छिड़काव से स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त
नगर परिषद जैतहरी के वार्ड क्रमांक 14 में स्वच्छता अभियान के तहत व्यापक स्तर पर नालियों की साफ-सफाई कराई गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहन के माध्यम से क्षेत्र में जमा कचरा एवं मलवा का उठाव किया गया। साथ ही, मच्छरों व संक्रमण से बचाव के लिए कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी किया गया। इस कार्यवाही से क्षेत्रवासियों को गंदगी व बदबू से राहत मिली है।