जांजगीर चांपा जिले के बलौदा विकास खंड के सत्तीगुड़ी गांव में युवक ने हाइटेंशन टॉवर के ऊपर ऊंचाई पर चढ़ गया और तार को टच कर रहा था. कुछ घंटे के बाद लोगों के द्वारा समझाइश देकर युवक को नीचे उतारा गया. राहत की बात रही कि हाइटेंशन टॉवर में करंट सप्लाई नहीं था. नहीं तो बड़ी अनहोनी हो जाती। मिली जानकारी के अनुसार, करण कंवर के मोबाइल को उसका भाई ले गया है।