फरसगांव: फरसगांव में धरने पर बैठे बिहान कृषि सखी-पशु सखियों ने 6 सूत्रीय मांगों के लिए रैली, 1910 में दम नहीं, 10000 से कम नहीं
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अंतर्गत कार्यरत A.W.CRP सक्रिय महिला कृषि सखी एवं पशु सखियों ने मंगलवार से फरसगांव नगर के जनपद स्कूल मैदान में अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना पर बैठे हैं। जहां आज बुधवार को धरने पर बैठे बिहान के कृषि सखी-पशु सखियो ने दोपहर 3 बजे अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लिए फरसगांव में रैली निकाली गई।