गोपालगंज: राजद प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव को लेकर जिला कार्यालय में बैठक हुई, पूर्व मंत्री सहित कई नेता मौजूद रहे
राजद ने सत्र 2025-28 के लिए संगठनात्मक चुनाव की प्रकिया शुरू कर दी है। इसकी विधिवत शुरुआत आज हो गई। राजद के संगठन निर्वाची पदाधिकारी व पूर्व मंत्री डॉ शमीम अहमद तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी देव कुमार चौरसिया ने शुक्रवार एक बैठक कर संगठन चुनाव के तारीखों का एलान किया तथा प्रखंडों व पंचायतों के चुनाव हेतु निर्वाची पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की।