बक्सर: बिहार कांग्रेस में नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी, बक्सर में युवा नेता पंकज उपाध्याय बने जिलाध्यक्ष
Buxar, Buxar | Mar 31, 2026 कांग्रेस पार्टी ने बिहार मे संगठनात्मक मजबूती के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य के विभिन्न जिलों और नगर इकाइयों में 53 नए जिला एवं नगर अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इसको लेकर सोमवार की ढेर शाम सूची जारी की गई है। इसको लेकर मंगलवार कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी कायम हो गई है। जारी सूची के अनुसार बक्सर जिला कांग्रेस की कमान युवा नेता पंकज उपाध्याय को सौंपी गई है।